फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड, जयशिव प्लाजा की तीन गद्दियां चपेट में; फायरकर्मी भी हो गए घायल

Tue, 17 Nov 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सुबह-सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। नमक की मंडी स्थित सराफ बाजार में आग लग गई। इस अग्निकांड में सराफ की तीन गद्दियां जल गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जयशिव प्लाजा में आग लगने से सराफा की तीन गद्दियां चपेट में आ गईं। आग से एक गद्दी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दो अन्य में भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


अग्निकांड से सराफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी भी घायल हो गया। दमकल टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें