फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध रूप से ईंट पाथने वालों पर होगी एफआईआर

Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर क्षेत्र में संचालित भट्ठा ।
विज्ञापन
कासगंज। खनन विभाग अवैध रूप से ईंट पाथने वाले भट्ठा संचालकों पर एफआईआर दर्ज करवाएगा। बीस भट्टा संचालकों ने तीन साल से बिना रॉयल्टी का जमा नही किया है। इसके बावजूद वह ईंट पाथने का कार्य कर रहे हैं।जिले में करीब 190 भट्ठा संचालित है। प्रतिवर्ष भट्ठा संचालक 2 लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में जमा करते हैं लेकिन जिले में अलग-अलग स्थानों पर बीस भट्ठा संचालकों ने तीन साल से रॉयल्टी की धनराशि जमा नही की है। इन पर करीब 80 लाख रुपये बकाया हैं। खनन विभाग द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद भट्ठा संचालक राजस्व जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा का कहना है अवैध रूप से खनन कर ईंट पाथने का कार्य करने वाले बीस संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें