ढोलना के श्रीराम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि उर्वरक राज्य म
कासगंज। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश की उर्वरक राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्य कर रही है। इससे चुनावों पर होने वाले खर्च पर लगाम लगेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव को बेहतर बताया। बार बार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से विकास प्रभावित होता है। पालिकाध्यक्ष सोरोंजी रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि भाजपा देश में लगातार अच्छे कदम उठा रही है। व्यवस्था सुधार की दिशा में भाजपा सरकार के द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहे जा रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक अंजली राणा, सह संयोजक राजवीर भल्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।