फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और शराब के ठेकों पर समय से पहले होने वाली अवैध बिक्री की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने सभी हल्का प्रभारियों को दो दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर चिंता जताई और लोगों से अनजान कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर आदि पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बैठक में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि शल्या, लाखन सिंह वर्मा, लल्लू राम गुर्जर, सूरज शर्मा, डॉ. हरिओम शर्मा, सूरज शर्मा, राजेश वर्मा, योगेश चौहान, नितिन गुप्ता, डॉक्टर हरिओम शर्मा ,बिज्जी शर्मा आदि मौजूद रहे।