फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर हो निरस्त

Thu, 04 Jul 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक और ब्लॉक अध्यक्ष बेवर पर दर्ज कराई गई एफआईआर का माध्यमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन में बीएसए द्वारा दर्ज कराई एफआईआर को निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे माध्यमिक शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा मांग की गई कि बीएसए द्वारा शिक्षक संघ पर दबाव के लिए झूठे आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसके चलते बेसिक शिक्षकों में भय व्याप्त है। शिक्षक पूरे मन से पठन-पाठन नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि जो आरोप एफआईआर में लगाए गए हैं वो निराधार हैं शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए संघ पर दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि स्कूलों में बेहतर पठन पाठन का माहौल बन सके इसे देखते हुए बीएसए द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त कराया जाए।
वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी अपनी जायज समस्याओं को लेकर बीएसए से मिलने गए थे। उनके द्वारा बीएसए से किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। बीएसए कार्यालय में स्टेनो कार्मिकों की मिली भगत से किए जा रहे भ्रष्टाचार का विरोध करने पर बीएसए द्वारा झूठे आरोप लगाए गए हैं। मांग की गई कि बीएसए के यहां रहते शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण हो पाना संभव नहीं है। बीएसए द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त करते हुए शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए अनुश्रवण अधिकारी नियुक्त किया जाए जिससे कि शिक्षकों की समस्याओं का नियमित निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार पीटर, मुकेश चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री सुधीर चौहान, प्रेम प्रकाश शाक्य, अतुल यादव, ब्रजेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें