सविता सेन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मथुरिया और संरक्षक बृजकिशोर सविता सेन ने कहा कि सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के बारे में गीत में अपमान जनक बात बोली गई है। इसे अश्लील तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
बिहार के वैशाली जिले के यूट्यूबर गणेश लाजवाब यादव के एक गीत से सविता-सेन समाज में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को समाज के लोगों ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात की। यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
यूट्यूब पर प्रसारित गीत 2 मिनट 33 सेकंड का है। इसमें बोला जा रहा है कि बाप चलावे सैलून बेटी दिखावे...। वीडियो को एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। 1.20 लाख से अधिक व्यूज भी हैं। सविता सेन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मथुरिया और संरक्षक बृजकिशोर सविता सेन ने कहा कि सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के बारे में गीत में अपमान जनक बात बोली गई है। इसे अश्लील तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने वीडियो के मूल अपलोडर, यूट्यूब चैनल, वीडियो के निर्माण, लेखन, गायन, रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और प्रचार-प्रसार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त से मिलने वालों में पार्षद अरविंद मथुरिया, चंद्रभान समाधिया, संजीव मथुरिया, सुलेखा श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार आर्य, मनीष सैन, गिर्राज सविता व अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।