फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेडिय़ा के संघर्ष के मामले में 8 नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अज्ञात भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्यामपुर बहेड़िया में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। इस मामले में सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने दोनों ही पक्षों के 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अन्य 20-25 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस ने जानलेवा हमला, बलवा, 7 क्रिमिनल एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने एफआईआर रामकिशोर, सुरजन, गंभीर सिंह, हरकेश, शिवकेश, देवेंद्र, सत्यराम, संजीव व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। यह विवाद रामकिशोर और गंभीर सिंह के पक्ष में हुआ था। पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो इस बलवे में शामिल रहे। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने कार्रवाई की है। दो लाइसेंसी असलाह भी बृहस्पतिवार को बरामद किए गए थे। बलवे के अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें