फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामला: 15 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा विश्व विद्यालय की बीएड वर्ष 2004 की फर्जी डिग्री करते पकड़े गए शिक्षकों में से 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अभी 48 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होना शेष रह गई है।
विज्ञापन

पटियाली के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कराई। उनके द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लधौली के शिक्षक संतोष कुमार, बहोरा के शिक्षक नरेश कुमार, नगला खुशाली के शिक्षक सर्वेश कुमार, रसूलपुर के शिक्षक नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय कादरगंज पुख्ता के शिक्षक बलवीर सिंह, गठौरा के शिक्षक वीरेंद्र सिंह के खिलाफ सिकंदरपुर वैश्य थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्राथमिक विद्यालय नगला भजा के शिक्षक बृजेश कुमार, उमाशंकर, रतनपुर डोड पुर के शिक्षक राजेश कुमार, कनेसर नगला डलू के शिक्षक जितेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला मुड़िया के शिक्षक जय प्रकाश गनेरा के शिक्षक धमेंद्र कुमार के खिलाफ पटियाली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। समायोजित प्राथमिक विद्यालय नगला मंशा के शिक्षक कोमल सिंह, नगला वीच के शिक्षक मुकेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखर के खिलाफ सुन्नगढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें