फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना लाइसेंस बीज-खाद बेचने पर एफआईआर

Tue, 07 Nov 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के मोहनपुर रोड पर बिना लाइसेंस उर्वरक व बीज की बिक्री किए जाने के मामला 31 अक्तूबर को पकड़ा गया था। इसमें आरोपी विक्रेता और उसकी पत्नी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहनपुर रोड पर विपुल खाद भंडार के नाम से एक प्रतिष्ठान व चार गोदामों पर मिलावटी खाद तैयार कर पैकिंग किए जाने की शिकायत कृषि विभाग को मिली। इस पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई 31 अक्तूबर को की थी। प्रतिष्ठान व गोदामों पर डीएपी, एनपीके, यूरिया आदि उर्वरक के साथ गेहूं व सरसों के बीज बिक्री के लिए रखे मिले। विक्रेता संजीव गुप्ता व उसकी पत्नी प्रिया इनका लाइसेंस नहीं दिखा सके। उन्हें सीज कर दिया गया। मामले में कृषि रक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार लोधी ने बिना लाइसेंस उर्वरक व बीज बिक्री करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें