फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वंचित परिवारों की बनेगी फैमिली आईडी

Tue, 07 Nov 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक परिवार एक पहचान योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित नहीं हैं एवं जो परिवार राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं, उनके लिए फैमिली आईडी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है। ऐसे परिवारों को फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से फैमिली आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फैमिली आईडी से सहूलियत होगी। जो परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं, वे स्वेच्छा से जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर फैमिली आईडी प्राप्त कर सकते हैं। फैमिली आईडी बनवाने के लिए आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के भांति होगी। जिसके अंतर्गत परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में एसडीएम द्वारा संबंधित लेखपाल के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें