मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को 29 घरों में कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी को पकड़ा। इस पर उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। बकाया बिल जमा नहीं होने पर 383 घरों के कनेक्शन काटकर बकाया बिल के 19 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूल किए गए हैं।
बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के लिए बनाई गई 15 टीमों ने बकाया सूची के आधार पर जेई और एसडीओ की देखरेख में टीमों ने बकाया बिल जमा नहीं करने पर सैकड़ों घरों के कनेक्शन काट दिए। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया बकाया बिल जमा कराने के लिए आसान किस्त योजना में 29 फरवरी तक ही पंजीकरण किए जाएंगे। सब स्टेशनों पर बकाएदारों के पंजीकरण किए जा रहे हैं।