मैनपुरी/करहल। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पर मुस्लिम समाज के नामजद लोगों द्वारा नौशाद व पत्नी के साथ मारपीट की गई। शिकायत पर एएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करहल कस्बा निवासी नौशाद ने बुधवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा था कि वह व पत्नी के साथ पिछले दो महीने से हनुमान जी की भक्ति कर रहा है। कस्बे के ही बजरंगबली मोटा मंदिर के पास रहकर हररोज मंदिर की साफ सफाई करने के साथ ही हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही दंपती पुजारी के पैर भी छूते हैं। इसी के चलते मुस्लिम समाज के नामजद लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। 17 फरवरी को वह शिकायत करने आया था। इस बात पर भी उसे पीटा गया।
शिकायत पर एएसपी के आदेश पर मोहल्ला तपा की नगरिया निवासी शकील उर्फ रबड़ का बबुआ, उसके भाइयों व नई बस्ती निवासी वकील अहमद के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।