बाह। थाने में हुए समझौते में किए गये वादे के मुताबिक 1 लाख रुपये न लौटाने पर पीड़ित की गुहार पर बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जाटव टूला बाह के मनीष कुमार ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गुमानसिंह पुरा के मनीष भदौरिया को 4 लाख 38 हजार 500 रुपये दिए थे, जिसमें से उन्होंने 1 लाख 29 हजार रुपये लौटा दिए थे। थाने में हुए लिखित समझौते में 1 लाख रुपये 5 अप्रैल को देने का वादा किया था, लेकिन मनीष वादे पर रुपये नहीं दे सके। वादे से मुकर रहे हैं। समझौते के आधार पर रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप पर बाह पुलिस ने मनीष भदौरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।