सैंया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेहरा पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्साधिकारी डाॅ. सौरव कुमार ने दस्त, उल्टी, बुखार व चरम रोग से पीड़ित 30 मरीजों की जांच कर इलाज किया। मेले में स्टाफ नर्स आरती, दिनेश डागौर, आशा, माया देवी मौजूद रहीं।