फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ काटने पर प्राथमिकी कराई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा स्थित कान्हा गौशाला के सामने आरक्षित वनभूमि पर पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। एत्मादपुर डिप्टी रेंजर महेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों का कटान किया जा रहा है। सूचना पर वन रक्षक प्रेमवीर सिंह के साथ टीम मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि आरक्षित वन भूमि खसरा संख्या 274 से करीब नौ पेड़ काटे जा चुके थे। इसके अलावा निजी भूमि खसरा संख्या 279 पर भी कुछ पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि वन रक्षक विकाश गौर की तहरीर पर नगला रामबल निवासी छोटू, नगला बिहारी निवासी बंटी उर्फ राजकुमार निषाद, शाहदरा निवासी उमेश और रणवीर लोधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें