पिनाहट। थाना बसई अरेला के गांव छताैली पुर निवासी पूरन सिंह ने बुधवार को थाने में प्रार्थनापत्र दिया। उन्हाेंने बताया कि 12 दिसंबर शाम को वह अपने बेटे के साथ डेयरी जा रहे थे। रास्ते में गांव के मुकेश ने गाली-गलाैज शुरू कर दी। विरोध किया तो मुकेश और उसके परिवार के छह अन्य लोगों ने मिलकर पीटा। भीड़ लगने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद