पिनाहट। क्षेत्र के सड़क स्थित सिद्ध का पीपरा के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बसई अरेला क्षेत्र के सड़क का पुरा निवासी शिम्भू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। तहरीर में बताया गया कि 25 मार्च की शाम उसका पुत्र पूजाराम अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।