फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंधी से विकराल हुई चंबल के खादर में लगी आग, किसान परेशान

विज्ञापन
गुमानसिंह पुरा के खादर में लगी आग
विज्ञापन
बाह। चंबल के बीहड़ के किनारे बसे खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव के खादर में सोमवार की शाम आग लग गई। लपटें देख किसानों के होश उड़ गए। आंधी से विकराल हुई आग की लपटों ने किसानों को गेंहू की फसल को लेकर चिंता में डाल दिया है। गुमान सिंह पुरा के किसान कुलदीप भदौरिया ने बताया कि खादर में जगह जगह से आग की लपटें उठ रही हैं। खादर के किनारे पर ही उनके खेत में गेहूं की फसल है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन देर रात तक आग नहीं बुझी थी। इससे खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल चपेट में आने की संभावना से परेशान हैं। वहीं, आग लगने की जानकारी पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण, अग्निशमन एवं वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें