आगरा के पुरानी मंडी चौराहे पर दुर्गा दास राठौर की प्रतिमा के बारे में टिप्पणी करने वाली यू-ट्यूबर पर ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि15 दिसंबर को यू-ट्यूबर प्रिया गुप्ता ने ताजमहल से लौटते समय दुर्गा दास राठौर की प्रतिमा के आगे वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। वीडियो में अभद्र टिप्पणी की गई थी। महापुरुष के बारे में ऐसी बातें सुनकर राठौर समाज विरोध में आ गया था। अखिल भारतीय प्रांतीय राठौर महासभा के देवेंद्र राठौर और भाजपा नेता प्रदीप राठौर ने थाना ताजगंज में तहरीर दी थी।