बायीं तरफ मृतक अनिल उपाध्याय का फाइल फोटो
आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तेल कारोबारी की मौत के मामले में थाना सिकंदरा में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 लगाई है।
बेलनगंज के रहने वाले तेल कारोबारी अनिल उपाध्याय की शनिवार शाम को हालत बिगड़ी थी। परिजनों ने उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
कोराबारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया था।