फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा से दौड़ी स्कूल बस: भाजपा कार्यकर्ता को रौंद दिया, हालत गंभीर; स्कूल मालिक-प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Fri, 08 May 2026 02:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस से एक्टिवा सवार भाजपा कार्यकर्ता अंकित अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्कूल मालिक, प्रिंसिपल और अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा ताज मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल 5 मई को पुरानी मंडी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी पत्नी शिखा ने दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस पर हादसे का आरोप लगाते हुए स्कूल संचालक, प्रिंसिपल और बस चालक के खिलाफ ताजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कटरा जोगीदास निवासी शिखा अग्रवाल ने बताया कि उनके पति अंकित (32) चांदी कारोबारी हैं। वह पांच मई की सुबह खाटू श्याम और मनकामेश्वर मंदिर के दर्शन कर स्कूटर से लौट रहे थे। पुरानी मंडी के पास प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी स्कूटर में सीधी टक्कर मार दी। पति मौके पर ही बेहोश हो गए। बस में मौजूद स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना दी।

उन्हें पहले शहीदनगर स्थित उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर लाॅयर्स कॉलोनी स्थित पोलरिज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अंकित की हालत गंभीर बताई है, उनके दिमाग में रक्त का प्रवाह नहीं हो पा रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अंकित अग्रवाल के परिवार में वृद्ध मां, पत्नी और चार वर्षीय बेटी हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने एमएलसी विजय शिवहरे से मुलाकात कर उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध किया। विजय शिवहरे ने इस मामले में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि यह प्राथमिकी स्कूल संचालक व बस स्वामी सुशील गुप्ता, प्रिंसिपल अरविंद श्रीवास्तव और बस चालक के खिलाफ दर्ज की गई है। शिखा ने आरोप लगाया है कि बस में सुरक्षा के उचित इंतजाम, एहतियात और गति नियंत्रण नहीं होने के कारण गंभीर हादसा हुआ। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

स्कूल संचालक पर मदद न करने का आरोप
अंकित की पत्नी शिखा का आरोप है कि स्कूल स्वामी सुशील गुप्ता ने अब तक पीड़ित परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई है। समाज के लोगों ने उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। काफी मुश्किलों के बाद संपर्क होने पर उन्होंने केवल उपचार में मदद करने की बात कही। यह भी कहा कि इसके आगे उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

वह परिवार के साथ, कर रहे हैं खर्च
हादसे में घायल और परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदना है। उनकी राय लेते हुए डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, वह इलाज पर खर्च करेंगे। आगे विधिक कार्रवाई में उनकी कोई दखल नहीं रहेगी। -सुशील गुप्ता, संचालक प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें