फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: महिला महामंडलेश्वर के मोबाइल पर रात में आई अश्लील फोटो, संत पर आरोप, केस दर्ज

Sun, 02 Oct 2022 07:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला महामंडलेश्वर की शिकायत के बाद पुलिस की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा वृंदावन में महिला महामंडलेश्वर ने संतों की सभा में अपमान करने और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाते हुए एक संत पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। केस रविवार रात दर्ज हुआ। महिला महामंडलेश्वर के अनुसार, घटना के बाद ही उन्होंने तहरीर दी थी। अब वृंदावन पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला महामंडलेश्वर का आरोप है कि 20 मई की रात में दो मोबाइल नंबरों से उनके मोबाइल पर एक अश्लील फोटो फूलडोल बिहारी दास, चैतन्य कुटी, वृंदावन ने भेजी। वहीं अखाड़े द्वारा 16 जुलाई को उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित किया गया। इसके बाद उनकी छवि खराब करने के लिए संत ने अपने आश्रम पर संतों की सभा करके महामंडलेश्वर बनने का विरोध भी किया था। 

सभा में संत ने अखाड़े को भी बदनाम करने की नीयत से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस संबंध में महंत फूलडोल बिहारीदास ने कहा कि फोटो उनके मोबाइल से किसी बच्चे द्वारा गलती से भेज दिए गए थे, इस बारे में उन्होंने खेद भी प्रकट कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Kasganj: दवा लेने गई एएनएम की छात्रा को बनाया बंधक, चार दिन तक दरिंदगी करता रहा अस्पताल का कैशियर

साइबर सैल कर रही जांच 

मामले की जानकारी देते हुए वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि अश्लील फोटो भेजे जाने के की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें