फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव में बवाल कर मुश्किल में फंसे पलाश मुच्छल, दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 01 Mar 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पलाश और पलक - फोटो : google
विज्ञापन
मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल को ताज महोत्सव के मंच पर हंगामा करना भारी पड़ गया। उसके खिलाफ गजल गायक सुधीर नारायण ने थाना ताजगंज में मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


पलाश ने सुधीर नारायण को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। आरोप यह भी है कि उसने गाली गलौज करने और धमकी देने के साथ ही स्टेज पर तोड़फोड़ भी की।

बवाल मंगलवार की रात हुआ था। पलक मुच्छल गाना गा रही थी। सुधीर नारायण ने पलक से ब्रज की होली का गीत गाने की फरमाइश की थी। इस पर पहले पलक की मां ने नाराजगी जाहिर की और फिर भाई पलाश ने। उनका कहना था कि फरमाइश सीधे पलक से नहीं, बल्कि उन दोनों से की जानी चाहिए। इसी बात पर पलाश और सुधीर में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

Taj Mahotsav clash
पलाश को इतना गुस्सा आया कि उसने सुधीर के तमाचा जड़ दिया। देखते ही देखते वह आपा खो बैठा। मंच पर पहुंच गया। बखेड़ा खड़ा कर दिया, कुर्सी फेंक दी। इसकेबाद पलक स्टेज छोड़कर चली गई। 

पलक, पलाश, मां के साथ गाड़ी में बैठे और चले गए। डीएम गौरव दयाल ने मंच से ही कहा कि सुधीर नारायण की कोई गलती नहीं, कलाकार से दर्शक फरमाइश करते ही हैं।

बुधवार को सुधीर ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पलाश मुछाल के खिलाफ मारपीट की धारा 323, गाली देने की धारा 504, धमकी देने की 506, सरकारी काम में बाधा की 332 और तोड़फोड़ करने की 427 लगाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें