फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी की माैत के मामले में चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। थाना किरावली क्षेत्र में नगला कुर्रा अंडरपास के पास सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी के पिता गांव महुअर निवासी रामेश्वर ने चालक के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

सोनम सोमवार को अन्य मजदूरों के साथ गांव नगला ब्राह्मण में आलू की खुदाई करने गई थी। शाम को वापस लाैटते समय नगला कुर्रा अंडरपास के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे जोरदार झटका लगा और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई थी। चौकी इंचार्ज किरावली ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें