फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीएसटी के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये के गबन में 5 के खिलाफ प्रथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला में जीएसटी के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये के गबन के मामले में 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी प्रवीन बंसल ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर थाना एत्माददौला में 4 मई को लुधियाना निवासी दीपक कुमार आनंद उर्फ शंकर आनंद उर्फ विक्की, उसके बेटे चेतन आनंद, अन्य पुनीत कुमार बजाज, कोटा निवासी राजेंद्र गोयल, विनय गोयल, दो अज्ञात सरकारी अधिकारी को नामजद किया गया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत सरकारी धन का गबन किया। स्वयं की कंपनी के कबाड़ खरीदने के फर्जी बिल का हवाला देकर जीएसटी के 18 प्रतिशत टैक्स के नाम पर 1.08 करोड़0 रुपये हड़प लिए। उनको मिलने वाली रिबेट का रुपया और सरकारी रुपये का गबन करते हुए जीएसटी विभाग में जमा नहीं कराया। फर्जी शपथ पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें