बाह। गोरमी भिंड के सुकांड गांव के विजय ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले पिता होतम सिंह जैतपुर में रिश्तेदार नरेश सिंह के बेटे की बारात में शंकर गोविंद गार्डन में गए थे। खाना खाने के बाद रात 10 बजे गार्डन में बैठे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये। हादसे के बाद कार समेत चालक भागने में सफल हो गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।