फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार खत्म करना है तो डिजिटल पेमेंट करें

Fri, 07 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने सूरसदन में डिजिधन मेले का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेईमानी और ईमानदारी के बीच यह धर्म युद्ध है। नोटबंदी के बाद अब बेईमानों के हाथ पैसा दुबारा तिजोरी में बंद न हो जाए, इसलिए डिजिटल लेन-देन ही करें। कमीशन और भ्रष्टाचार खत्म करना है तो डिजिटल पेमेंट करिए। इसे आंदोलन बनाइये, तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा।
विज्ञापन

यह कहना है केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा का, जो गुरुवार को सूरसदन में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए गए डिजिधन मेले का उद्घाटन करने आए थे। नीति आयोग, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आयोजित डिजिधन मेले में कैशलेस ट्रांजेक्शन के सभी तरीकों के कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, 99 स्कीम, यूपीआई और भीम एप की जानकारी दी गई। मेले में बैंकों तथा आधार रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप भी लगाए गए।
दोनों मंत्रियों ने कैशलेस ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों का लकी ड्रा निकाला। लखनऊ प्रजेंटेशन के लिए जाने के कारण ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने संबोधन के बाद ही डिजिधन मेले से चले गए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विकास की सबसे बड़ी अड़चन है। टैकभनोलोजी का जमाना है, इसलिए डिजिटल पेमेंट का रास्ता अपनाइये। उज्जवला गैस योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें सब्सिडी सीधे खाते में जाती है।
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 26 करोड़ में 19 करोड़ परिवारों तक गैस पहुंचा दी है। तीन साल में शेष परिवार भी गैस सिलेंडर पा सकेंगे। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फिर से पैसा बेईमानों के पास न चला जाए, इसलिए कैशलेस लेनदेन जरूरी है। भुगतान 10-20 रुपये का हो या 100 रुपये का, हर पेमेंट डिजिटल ही करें। भाजपा इसे संकल्प के रूप में लेगी और आंदोलन बनाएगी। सांसद बाबूलाल, स्पेशल गेस्ट कुश्ती खिलाड़ी बबीता नागर, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, महेश बघेल, पक्षालिका सिंह, कमिश्नर चंद्रकांत, डीएम गौरव दयाल, सीडीओ नागेंद्र प्रताप, लीड बैंक मैनेजर पंकज सक्सेना, अंकित सहगल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे, राजकुमार चाहर आदि मौजूद रहे।

लकी ड्रा में निकाले 15 हजार के इनाम
आगरा। नीति आयोग के अजय नीमा ने पासवर्ड डालकर लकी ड्रा शुरू कराया। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने ऑन लाइन ही डिजिटल पेमेंट करने वाले 15 हजार ग्राहकों के  नाम लकी ड्रा में निकाले। 25 दिसंबर से अब तक डिजिटल पेमेंट करने वालों को यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें रूपे कार्ड के जरिए 260 बैंकों के 11454 ग्राहक, आधार कार्ड के जरिए 64 बैंकों के 2936 ग्राहक, यूपीआई एप के जरिए 22 बैंकों के 605 विजेता और 99 स्कीम से 4 बैंकों के 5 विजेता चुने गए।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
डिजिटलाइजेशन प्रमोशन वाली बैंक
1. केनरा बैंक
2. स्टेट बैंक आफ इंडिया
3. पंजाब नेशनल बैंक
4. बैंक आफ बड़ौदा
5. आईसीआईसीआई बैंक

डिजिटल लेन-देन करने वाले ग्राहक
बच्चूमल एंड संस
एस सी यादव
मधुश्री ज्वैलर्स
राजकुमार कालरा

बेस्ट स्लोगन का पुरस्कार
अजय शर्मा
विकास चंचल

डिजिटल लेन-देन का बेस्ट सीएससी सेंटर
नीलम कुलश्रेष्ठ
नरेंद्र
जगवीर सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें