फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जैतपुर गांव ने की खुले में शौच को बंद करने की पहल, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 16 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाल आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के विकास खंड जैतपुर कलां की ग्राम पंचायत उदयपुर कलां में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने स्वच्छता मिशन की मुहिम से हर गांववासी को जोड़ने के लिए खुले में शौच को बंद करने की पहल की है।
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में फैसला लिया गया कि अब जो भी व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पाया जाएगा तो उस पर एक सौ रुपये का जुर्माना लगेगा। 

उदयपुर कलां ग्राम पंचायत में पिछले दिनों प्रधान बलवीर सिंह और सचिव की मौजूदगी में आयोजित खुली बैठक में ग्राम पंचायत को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन निगरानी समिति के सदस्यों ने भी हर घर में शौचालय का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली नुकसान से अवगत कराया। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो हजार की आबादी है। 

शौचालय बनवाने को मिलने वाली 12 हजार की प्रोत्साहन राशि से 244 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। ज्यादातर लोग इनका उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग खेतों में शौच जा रहे थे। 

बैठक में फैसला लिया गया कि अब खुले में शौच जाने पर एक सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने भी ग्रामीणों के इस फैसले को सराहा। 

उनका कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से भी खुले में शौच जाने वालों पर जुर्माने लगाने का जल्द ही फैसला किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें