खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर प्रशासन ने गुरुवार को जुर्माने की कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मिलावटखोरों पर 15 से 50 हजार रुपये तक जुर्माना किया है। पिछले दिनों एफडीए की टीम ने जिले में खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापेमारी की थी। यहां खाद्य पदार्थों में गंभीर प्रकृति की मिलावट तो नहीं मिली, लेकिन कहीं गंदगी पाई गई तो कहीं खाद्य पदार्थ बनाने में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अछनेरा के भोलू, पिनाहट के दीपक शर्मा, एत्मादपुर के मलिखान सिंह, खंदौली के धर्मेंद्र, किरावली के संतोष, एत्माउद्दौला राम खिलाड़ी, रकाबगंज के भूपेंद्र जादौन, शमसाबाद के प्रमोद, पिनाहट के जितेंद्र गुप्ता, न्यू आगरा के जितेंद्र सिंह, लोहामंडी के राजकुमार, न्यू आगरा के सोनू, पिनाहट के सुशील शर्मा, खंदौली के अशोक कुमार और पिनाहट के शाहरूख को दोषी पाया और जुर्माने की कार्रवाई की।