आगरा। कोयले की भट्ठियों का उपयोग करने वाले होटल, रेस्तरां, ढाबे और पेठा उद्योग से जुड़ी इकाइयों पर नगर निगम ने सख्ती की है। प्रवर्तन दल प्रभारी डाॅ. अजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से 19 जुलाई के बीच ताजगंज, हरीपर्वत, दरेसी और लोहामंडी क्षेत्र में ऐसी 14 इकाइयों पर कार्रवाई की जा चुकी है। एनजीटी के आदेश के तहत उनसे 3.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
ताजगंज के पंचवटी में दो, दिल्ली गेट हरीपर्वत क्षेत्र में चार, संजय प्लेस में दो और लोहामंडी में चार क्षेत्रों के अलावा दरेसी में एक स्थान पर कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि किसी भी इकाई में कोयला जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।