फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मृतकों को दी जाएगी आर्थिक सहायता, प्रशासन जुटा रहा जानकारियां

Thu, 04 Jul 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में जिले के दस लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन की सूची में मृतकों और घायलों के नाम दर्ज हैं। मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता प्रशासन के द्वारा दी जाएगी। इसके संबंध में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मृतकों के बैंक खातों की डिटेल व अन्य डिटेल जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में जिले के जिन लोगों की मौत हुई है और लोग घायल हुए हैं उनको नियमानुसार आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पीड़ितों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। जिस तरह से शासन व उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा उसी के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीएम ने बताया कि शासन की जो योजनाएं संचालित हैं उन योजनाओं के माध्यम से भी पीड़ितों को मदद दी जाएगी। यह मदद पात्रता के आधार पर दी जाएगी। प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी जुटाई है और सभी सूचनाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें