फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किस्त के नाम पर एजेंट ने लिए 4,500 रुपये, अगले दिन फिर मांगे 11 हजार; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Wed, 12 Aug 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बाइक की किस्त के नाम पर फाइनेंस कंपनी के एजेंटों पर पहले 4,500 रुपये लेने, फिर अगले दिन रास्ते में रोककर 11,400 रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर एत्माद्दौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बाइक की किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने पीड़ित से रुपये वसूल लिए। अगले दिन फिर रास्ते में रोककर रुपये मांगे गए। शिकायत पर थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला कस्बा निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 17 अक्तूबर 2025 को 1.11 लाख रुपये की बाइक खरीदी थी। 31,500 रुपये नकद जमाकर 80 हजार रुपये का लोन कराया था। 2,793 रुपये मासिक किस्त थी। मई 2026 तक छह किस्तें जमा कर चुका था। पत्नी के ऑपरेशन से बेटे के जन्म के कारण जून, जुलाई और अगस्त की किस्त नहीं दे सका। आठ अगस्त को बल्केश्वर जाते समय युवकों ने नवीन गल्ला मंडी के आगे बाइक रोककर खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने 4,500 रुपये लेने के बाद 15 अगस्त तक ईएमआई जमा करने को कहा। नौ अगस्त को संतराम डिग्री कॉलेज के पास फिर बाइक रोककर रामबाग कार्यालय ले जाया गया और 11,400 रुपये मांगे गए। पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस उपायुक्त सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें