फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पर नया अपडेट: 10 जून को आएगी अंतिम मतदाता सूची, काम में जुटे 1500 से अधिक बीएलओ

Wed, 20 May 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी की जाएगी, जिसके लिए डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का काम तेज कर दिया गया है। जिले में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं और प्रशासन सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बड़े स्तर पर जांच-पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य की मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समीक्षा की। बीएलओ को डुप्लीकेट मतदाताओं का तेजी से सत्यापन कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आम जनता के लिए अंतिम मतदाता सूची 10 जून को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के वृहद पुनरीक्षण के लिए मंगलवार को एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची तैयार करने के संशोधित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदाताओं के डुप्लीकेशन (एक से अधिक जगह दर्ज नाम हटाना) और डाटा कंप्यूटरीकरण का काम 28 मई तक हर हाल में पूरी की जाएगी। इसके बाद 29 मई से 9 जून के बीच मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, एसवीएन आवंटन और मतदाता सूची की छपाई का काम किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 10 जून को अंतिम निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए प्रकाशन कर दिया जाएगा।

पंचायत में 20.44 लाख से अधिक हैं मतदाता
आंकड़ों के अनुसार, आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में कुल 20,44,374 मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिले में 1,432 मतदान केंद्र और 3,407 मतदेय स्थल (बूथ) हैं। मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए वर्तमान में 1,502 बीएलओ और 163 सुपरवाइजर मैदान में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी मतदाताओं पर प्रशासन की पैनी नजर
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विकास खंडवार संभावित डुप्लीकेट (दोहरी प्रविष्टि वाले) मतदाताओं की जो सूची मिली है, उसका बीएलओ से जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन कराया जाए। जांच के बाद जो भी सही स्थिति हो, उसे तत्काल चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि सूची में कोई भी फर्जी मतदाता न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें