फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गतिमान’ एक्सप्रेस का फाइनल ट्रायल सफल

Sat, 27 Dec 2014 01:58 AM IST
final trial of semi high speed train
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ का शुक्रवार को पांचवां और अंतिम ट्रायल भी सफल रहा। सीआरएस (कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) की अनुमति मिलते ही इसे नये साल में नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि, ट्रेन 105 की जगह 168 मिनट में आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। कई जगहों पर गाड़ी को रोका गया। यह रैक ट्रायल था।
विज्ञापन

 एक सप्ताह में गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन का तीन बार ट्रायल हुआ। शुक्रवार को अब तक का पांचवां व फाइनल ट्रायल में यह ट्रेन नई दिल्ली से 11.18 बजे चली, जो आगरा कैंट पर 2.06 पर पहुंची। रुनकता से आगरा तक इसे सिगनल न मिलने के कारण 35 मिनट तक रोके रखा। आगरा से दिल्ली रवाना होने का समय 2.05 बजे निर्धारित था, लेकिन बीच में फिर से मालगाड़ी डालने के कारण इसे 4 बजे कैंट से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। सुबह दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन को पांच जगहों पर सिगनल न मिलने के कारण रोका गया। मौसम और ट्रैक पर काम के कारण पलवल, मथुरा के पास कॉशन ऑर्डर लेेकर निकाला गया। दिल्ली के रेल अधिकारियों के अनुसार यह फाइनल ट्रायल है। इसके बाद कोई ट्रायल नहीं किया जाएगा। सीआरएस की अनुमति मिलते ही गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
 यह स्पीड का नहीं, रेक का था ट्रायल
अधिकारियों की मानें तो गतिमान का स्पीड का नहीं, रैक का ट्रायल है। नियमित करने से पहले रैक को रवां (प्रैक्टिस) किया जा रहा है। यह कपूरथला से बनकर आए हैं। जो अन्य कोचों की अपेक्षा सुविधाजनक और हल्के हैं। इसलिए नियमित करने से पहले इनका ट्रायल होना जरूरी है।
विज्ञापन

 अब तक हुए ट्रायल में पहुंचने का समय
 3 जुलाई को पहला ट्रायल, नई दिल्ली से आगरा कैंट 100 मिनट, (90 मिनट का समय रखा गया था)
11 सितंबर  को दूसरा ट्रायल, 103 मिनट, (इसे देखते हुए रेलवे ने 105 मिनट निर्धारित किया है।)
23 दिसंबर को तीसरा ट्रायल, 105 मिनट में पहुंच गई।
24 दिसंबर को चौथा ट्रायल,  148 मिनट में आई।
26 दिसंबर को फाइनल ट्रायल,168 मिनट में पहुंची।

नियमित होने पर यह होगा टाइम टेबिल
नियमित होने के बाद गतिमान नई दिल्ली से सुबह आठ बजे रवाना होगी, जो 9:45 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां से शाम 5.30 पांच बजे चलेगी और 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें