फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश लेकर दुनिया भर में छाएगी ब्रज की ये प्रेम कहानी

Fri, 11 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
विज्ञापन
बिग स्टार बॉलीवुड मूवी ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बड़े बैनर की इस फिल्म में आपको नंदगांव और बरसाने की तंग गलियां नजर आएंगी। फिल्म को लेेकर ब्रज के लोगों को खासा उत्साह है। 
विज्ञापन


बता दें कि बॉलीवुड फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा में अक्षय कुमार नंदगांव के केशव की भूमिका में है और भूमि पेडनेकर बरसाना के गांव की जया बनी है। फिल्म में केशव की शादी की धूम, बरातियों का नाचना और फिर घर में शौचालय न होने के चलते दोनों के बीच अनबन की कहानी को किरदारों में पिरोया गया है। 

इस फिल्म की नंदगांव, बरसाना सहित आसपास के क्षेत्र में 42 दिन शूटिंग हुई है। फिल्म में एक तांत्रिक का किरदार निभा रहे मथुरा के दुर्ग सिंह ने बताया फिल्म की थीम एक पढ़ी लिखी लड़की के मन में ससुराल में शौचालय न होने की टीस है। कहानी का लब्बोलुआब ये ही है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा के लिए घर में शौचालय आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लठामार होली का रीयल सीन हुआ है शूट

इस फिल्म का आकर्षण नंदगांव और बरसाना की लठामार होली के रीयल सीन है। इन दृश्यों को शूट करने के लिए टीम ने होली के आयोजन तक इंतजार किया था। फिल्म में स्थानीय कलाकारों के चेहरे भी नजर आएंगे। ये ही वजह है ब्रजवासी इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें