फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने कही बड़ी बात, बोले- भारत बने हिंदू राष्ट्र; बाहर से आए लोगों पर ये कहा

Sat, 11 Jan 2025 09:16 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की घोषणा से पहले संविधान बनाना होगा। कब तक अंग्रेजों के जमाने के कानून को चलाते रहेंगे। अभिनेता आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जब 134 ईसाई राष्ट्र, 56 इस्लामिक राष्ट्र, 11 बुद्धिस्ट और इतने ही करीब कम्युनिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं तो भारत हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता। भारत को हिंदू राष्ट्र होना चाहिए। कुछ इन्हीं तेवरों के साथ फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने मोदी और योगी के हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सही ठहराया।
विज्ञापन


देश की भूमि तो हिंदू की है
फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर आगरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो न तो किसी के समर्थक हैं और न ही किसी के विरोधी, मगर जो लोग हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना कर रहे हैं वो डिफेंसिव हो जाते हैं। उन्होंने उल्टा सवाल किया कि आखिर क्यों हम सेक्युलर बनना चाहते हैं। इस देश में जो आए, वो बाहर से आए। सबने इस देश को रौंदा है। हिंदू कहीं नहीं गया। इस देश की भूमि तो हिंदू की है तो फिर हिंदू राष्ट्र से परहेज क्यों।

 
विज्ञापन

पहले बनाना होगा संविधान
अभिनेता ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की घोषणा से पहले संविधान बनाना होगा। कब तक अंग्रेजों के जमाने के कानून को चलाते रहेंगे। जिन लोगों ने कानून बनाया उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं और मन को समझा ही नहीं। अगर भारत के लोगों की भावनाओं को समझकर कानून बनाया जाता तो यह समस्या आज आती ही नहीं।



जो जिस भाषा में समझे, वैसे ही समझाएं
अन्नू कपूर का कहना है कि शांति की स्थापना के लिए परम हिंसा योग्य होना भी जरूरी है। जो जिस अंदाज में बात समझे उसे उसी की भाषा में समझाना जरूरी है। अन्नू कपूर ने कहा कि जहां जिस आयुष (दवाई) की जरूरत हो वहां वो दी जाती है। मीठी गोली से काम न चले तो एंटीबायोटिक देनी ही पड़ती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें