फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदाता गणना प्रपत्र भरकर दें, अन्यथा मतदाता सूची में नाम नहीं होगा शामिल

Wed, 19 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो31सहावर में आयोजित एसआई ​शिविर में तहसीलदार से जानकारी करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष नासी खान  - फोटो : मंगलाैर में चाय की दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन नाशी खान ने लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और एसआईआर फाॅर्म में सही सूचनाएं भरने के बाद बीएलओ को देने के लिए कहा। इस दौरान चेयरमैन ने कस्बे में लाउडस्पीकर से लोगों के बीच ऐलान कराया।
विज्ञापन

कुछ मतदाताओं ने अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। उनका कहना था कि 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम है, लेकिन मौजूदा सूची में उनका नाम नहीं है। तहसीलदार संदीप चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया और लोगों से गणना प्रपत्र भरने का आह्वान किया। लोगों को बताया गया कि यदि मतदाता अपना फाॅर्म नहीं भरेंगे तो सूची से नाम कट जाएगा। इस दौरान बीएलओ राजवीर सिंह, सर्वेश कुमारी, पारुल शर्मा, शगुफ्ता नाज और नगर पंचायत के सभासद राकेश कुमार वार्ष्णेय, मुशीर अहमद कुरैशी, मुहम्मद फैसल, बॉबी फारूकी, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें