फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से आया आदेश: निशाने पर एडीए के बाबू, एक बार फिर खुलेंगी आय से अधिक संपत्तियों की फाइलें; होगी जांच

Thu, 29 Feb 2024 03:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हाईकोर्ट के आदेश पर एडीए के बाबुओं की एक बार फिर आय से अधिक संपत्तियों की फाइलें खुलेंगी। इनकी जांच होगी। अभी तक यह दबी पड़ी थीं। 
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में संपत्ति और प्रवर्तन विभाग के बाबुओं पर आय से अधिक संपत्तियों की जांच के लिए फाइलें फिर खुलेंगी। मंगलवार को हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने याचिकाकर्ता की 30 नवंबर 2023 की मंडलायुक्त को भेजी शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सुल्तानगंज पुलिया निवासी रवि गांधी ने 30 नवंबर 2023 को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से शिकायत दर्ज कराई थी कि एडीए में संपत्ति अनुभाग के पांच बाबुओं, प्रवर्तन विभाग के एक बाबू और एक लेखाधिकारी ने आय से अधिक संपत्तियां अर्जित की। अपने रिश्तेदारों को एडीए की संपत्तियां अवैध रूप से आवंटित कराईं। 

एडीए में बढ़ रहा भ्रष्टाचार

मंडलायुक्त के निर्देश पर जांच आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद फिर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख किया। दोबारा जनहित याचिका दाखिल की। मंगलवार को सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली व न्यायाधीश विकास बुधवार ने 30 नवंबर को दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता रवि गांधी का कहना है कि एडीए अधिकारी अकूत संपत्तियां अर्जित करने वाले बाबुओं को बचाने में लगे हुए हैं। एडीए में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें