फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी को गई विद्युत और पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा(कासगंज)। गंजडुंडवारा क्षेत्र में फ्लोर मिल में लॉकडाउन का उल्लघंन होने और विद्युत चोरी की सूचना पर छापेमारी को गई विद्युत और पुलिस टीम पर मिल संचालक ने साथियों के साथ हमला कर दिया। घेरांबदी कर फायरिंग भी की गई। लाठी डंडों से मारपीट भी की। इससे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और पुलिसकर्मी घायल हो गए। आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम प्रशासन को सूचना मिली की गंजडुंडवारा के गांव गनेशपुर में विकास फ्लोर मिल में लॉकडाउन का उल्लघंन कर मजदूरों से काम करवाया जा रहा है। इस पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह, गंजडुंडवारा एसडीओ महावीर सिंह जेई प्रवेश कुमार, सुबोध चौहान, विद्युतकर्मी अजय तोमर, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, आरक्षी जगदीश, कृष्णकांत, अमित कुमार मौके पर पहुंचे।
टीम के पहुंचते ही मिल संचालक रिषीपाल और उनके बेटे अनुभव प्रताप ने मजदूरों के साथ घेराबंदी कर ली। आरोप है कि पिता पुत्र ने अवैध असलहों से टीम पर फायरिंग कर दी। मजदूरों ने लाठी डंडे चलाए। इसमें विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह, आरक्षी अमित कुमार और विद्युत विभाग के तकनीशियन अजय तोमर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर गंजडुंडवारा थाने से पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। उसके बाद टीम ने हमलावरों रिषीपाल, अनुभव प्रताप, मजदूर मनोज, पंकज, पुष्पेंद्र, युसूफ, राकेश, राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अबर अभियंता प्रवेश कुमार ने सभी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

की गई है गिरफ्तारी
-विद्युत और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें