यूपी के शिकोहाबाद में मामूली बात पर बुधवार रात दो युवकों में मारपीट हो गई। एक युवक ने दूसरे का कान और अंगुलियां दांत से चबा लीं। जिससे वह युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कटरा मीरा निवासी जितेंद्र कुमार फंडा बुधवार चौक पर खड़ा था। तभी वहां पर अभिनव शर्मा पहुंच गया। अभिनव को देख जितेंद्र फंडा ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जितेंद्र ने हाथ छोड़ दिया।
इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होने पर अभिनव शर्मा ने जितेंद्र का कान काट लिया और दो अंगुलियां भी चबा लीं। इसके चलते फंडा घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिनव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।