फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट संघर्ष करें

विज्ञापन
बैठक में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेते किसान।
विज्ञापन
भोगांव। भारतीय किसान यूनियन हरपाल सिंह गुट के किसानों ने तहसील परिसर में बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने उन्होंने वर्तमान जिलाध्यक्ष को हटाकर शीघ्र ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करने को कहा। किसानों से समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के लगातार किए जा रहे निजीकरण का विरोध करते हुए तत्काल बंद करने की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की जमीनों को भी केंद्र सरकार ने निजी हाथों में देने का प्रयास किया था। पंजाब हरियाणा के किसानों ने जब टीकरी बॉर्डर को जाम किया। 700 से अधिक किसानों की जान गई तो सरकार ने भूमि का निजीकरण रद्द कर दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया। छुट्टा पशुओं को पकड़वाने, बकाया विद्युत बिल के नाम किसानों का शोषण बंद करने, मंडी में किसानों से वसूली रोकने की मांग की। पूर्व विधायक शिवराज सिंह, भारत सिंह राजपूत, धीरेंद्र सिंह, रामदास राजपूत, कप्तान सिंह, महावीर सिंह, मकसूद अली, साजिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें