फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम से वार्ता रही बेनतीजा, भूख हड़ताल स्थगित

Tue, 22 Jul 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की बैठक में बोलते पूर्व सचिव संजय त्रिवेदी।
विज्ञापन
मैनपुरी। बंद किए गए राजस्व न्यायालय को फिर से चालू कराने के लिए कलेक्ट्रेट के वकीलों की सोमवार को डीएम से हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। वकीलों द्वारा राजस्व न्यायालयों में किया जा रहा कार्य बहिष्कार 15 वें दिन भी जारी रहा। इधर, सोमवार से भूख हड़ताल प्रस्तावित थी। मगर, वह अगले निर्णय तक स्थगित कर दी गई। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव ने वकीलों को बताया कि डीएम से बंद किए गए राजस्व न्यायालय को चालू कराने के लिए की गई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है। समस्या के संबंध में एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है। शनिवार को पर्यटन मंत्री से मिलकर उनको भी ज्ञापन दिया गया है।उन्होंने वकीलों को बताया कि भूख हड़ताल को एसोसिएशन के अगले निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है। राजस्व न्यायालयों में चल रहा कार्य बहिष्कार बंद किए गए राजस्व न्यायालय के चालू नहीं होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक बाबू यादव, संजय त्रिवेदी, अवनीश सिंह, सौरभ पांडेय, अभिषेक मिश्रा, देवेंद्र सिंह यादव, मुंशीलाल शाक्य, संजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें