फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेनदेन के विवाद में मारपीट, महिला की चेन तोड़ी

Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। बोझा गांव स्थित मायके आई एक महिला की नामजद लोगों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावर महिला के गले से मंगलसूत्र, चेन आदि भी तोड़ ले गए। ग्रामीणों के आने पर महिला जान बचा सकी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जिले के नायकपुर गांव निवासी नीरज कुमारी 12 दिसंबर की शाम अपने मायके आई थी। गांव निवासी रामवीर, सुखवीर, अनुज कुमार, अनुराग यादव, रेखा देवी और रामलली से उसने उधार दिए गए अपने रुपये मांगे। इस बात पर नामजद लोग उग्र हो गए और महिला के संग गाली गलौज करते हुए उसे पीटने लगे।
विज्ञापन

इस बीच आरोपियों ने गले में पड़ी सोने की चेन, मंगलसूत्र भी तोड़ लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो उसे जान से मार देंगे। ग्रामीणों के आने पर उसकी जान बच सकी। आरोपियों ने उस पर धमकी देते हुए राइफल भी तानी। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर भी गाली गलौज करते हुए धमकाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें