फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोमांचक मुकाबले में चांदपुर ने जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप

Fri, 15 Dec 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के नेहरू स्टेडियम में मैनपुरी वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही मुनीम जी जिला वालीबॉल चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को हो गया। संघर्षपूर्ण फाइनल मैच में चांदपुर ने लॉर्ड कृष्णा एकेडमी को 3-2 के अंतर से पराजित कर जनपदीय चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में चांदपुर ने बालाजी क्लब को 25- 14, 25- 22 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में लॉर्ड कृष्णा एकेडमी ने खिरिया पीपल को 25-19 और 25 -21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में चांदपुर ने लॉर्ड कृष्णा एकेडमी को संघर्षपूर्ण मैच में 25- 18, 22- 25, 15 - 25, 25- 16, 15 - 12 से हराकर मुनीम जी ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के कप्तान को प्रशांत मिश्रा ने 5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम को 3100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, कोषाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमर पचौरी, इस्तिखार अहमद आदि लोग उपस्थित थे। पंकज राठौर ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि शरद गुप्ता ने स्कोरिंग की, सचिव राघवेंद्र दुबे आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें