अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव झारोठी निवासी श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह का आरोप है कि ग्राम मंगरौला जाट स्थित गाटा संख्या 731 की जमीन का बैनामा उनके नाम है। गांव के लाखन सिंह पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी एक आरोपी ने पुलिस के सामने उनके कान पर थप्पड़ मार दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से लाखन सिंह ने भी श्याम सिंह पक्ष पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।