फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी लार्वा का छिड़काव करने गई टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव ग्वालटोली में रविवार को एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने गए कर्मचारियों के साथ पूर्व प्रधान ने अभद्रता की। इतना ही नहीं अधिशासी अधिकारी को जातिसूचक गालियां दीं। गाली गलौज का वीडियो वायरल हो गया। नगर पालिका के मशीन चालक ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी स्प्रे मशीन चालक विवेक कुमार रविवार को गांव ग्वालटोली में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने गया था। गांव की गलियों, नाली आदि स्थानों पर छिड़काव कर रहा था। तभी वहां पूर्व प्रधान व उसके साथ स्प्रे मशीन चालकों के साथ अभद्रता करने लगे। साथ ही कर्मचारियों को वहां से भाग जाने के लिए कहा।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी को भी जातिसूचक गालियां दीं। एक कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। विवेक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें