फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर हमला, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। बकाएदारों के कनेक्शन काटने और चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ एक युवक ने गाली गलौज कर दी। बाद में साथियों के साथ मिलकर टीम से हाथापाई कर दी। कर्मचारियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। जेई ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शमशेरगंज विद्युत सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन कौशल कुमार, उदय प्रताप, कमरुद्दीन टीम के साथ गांव हर्राजपुर में चेकिंग करने गए थे। कर्मचारी गांव में कटिया चेकिंग के साथ ही बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे थे। आरोप है तभी गांव निवासी एक युवक ने टीम से गाली-गलौज शुरू कर दी।
टीम में शामिल लोगों ने समझाना चाहा तो उसने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने टीम से हाथापाई कर दी। टीम ने गांव से भागकर जान बचाई। जेई रविकांत ने बताया कि गांव निवासी युवक ने साथियों के साथ टीम पर हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें