फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतेल के पूरे के विवाद ने पकड़ा तूल, बहन भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ग्राम भुजपुरा में पतेल के पूरे को लेकर हुए विवाद में बहन भाई को पीट कर घायल कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रिया गुप्ता पुत्री राम प्रकाश गुप्ता के पतेल के दो पूरे रामश्री पत्नी राजवीर जाटव ने उठा लिए। इस बात पर प्रिया व रामश्री में कहासुनी हो गई। प्रिया व उसके भाई अशोक गुप्ता की राजवीर जाटव व उसके बेटे गोविंद, अमिताभ ने मारपीट कर दी, इससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। अशोक के पक्ष के लोग आरोपियों की तलाश में गांव की महिला प्रधान रीना देवी पत्नी ग्रीश चंद्र जाटव के घर की ओर पहुंचे।
उन्हें शक हुआ कि कहीं प्रधान ने तो आरोपियों को अपने घर में नहीं छिपा लिया। इस मामले में अशोक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि राजवीर के पक्ष ने उनके घर में घुसकर लाठी, डंडों सरिया से मारपीट करने के साथ ही उनकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। महिला प्रधान की ओर से गांव के अशोक के पक्ष के सुनील, प्रेमवीर, वीरपाल, भानु, नरेश, अभय प्रताप, अर्जुन, फईम पर लाठी, डंडो, फावड़ा आदि के साथ घर पहुंच कर गाली गलौज करने तथा हमलावर होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव में पूरे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें बहन भाई मारपीट में घायल हो गए। ग्रामीण मनरेगा के कार्य से लौट रहे थे, जिससे उनके हाथ में फावड़े आदि थे। प्रधान पर हमला नहीं किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी-राजकुमार कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें