फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की सरिया, लाठी डंडों से पीटकर किया घायल, फायर भी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमापुर के जवाहरपुर के ग्राम प्रधान को सात लोगों ने लाठी, डंडों एवं सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। उन पर सीधा फायर भी किया। इससे वह बाल बाल बच गए। उन्होंने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रधान चोखे लाल ने वीरेंद्र सिंह निवासी थाना अमापुर के सामने को 9 मई को नगला रखा की रास्ता बंद करने से रोक दिया था। इस पर उसने गाली गलौज करते हुए प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। प्रधान शुक्रवार शाम को बाइक से अमांपुर से शाहपुर जा रहे थे। जारई के पास वीरेंद्र अपने छह अन्य साथियों के साथ पहुंच गया और प्रधान की बाइक को रोककर उसे नीचे उतार लिया।
उसके साथी संतोष निवासी डोर्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया, इससे वह बाल बाल बच गए। सोमेंद्र निवासी जवाहरपुर ने भी तमंसे फायर किया, यह मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों, सरिया आदि से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार वीरेंद्र, सोमेंद्र, संतोष को नामजद कर एवं चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रधान को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पुलिस ने एक आरोपी सोमेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविशें दी जा रही हैं। जल्द ही सभी गिरफ्तार किए जाएंगे। वीरेंद्र सिंह कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें