फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों ने एक दूसरे पर तान दी लाइसेंसी बंदूकें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के मोहल्ला मोहन में दो भाइयों ने पुलिस के सामने ही एक-दूसरे पर बंदूक तान दी और धमकी देने लगे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही दोनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहन निवासी राजेंद का अपने भाई राकेश में किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। बस्ती के लोगों ने मामले की सूचना यूपी-100 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
इसी दौरान दोनों अपनी अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आए और एक दूसरे पर तान कर धमकी देने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि दोनों भाइयों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें